Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. India

कौन है PAK के लिए जासूसी कर रहा यूट्यूबर जसबीर सिंह? ज्योति संग गया पाकिस्तान, मोबाइल से खुला राज

  • ABP Live
  • 04 Jun 2025

Who is Youtuber Jasbir Singh: पंजाब पुलिस ने 'Jaan Mahal' नाम के यूट्यूब चैनल चलाने वाले यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है. उसके चैनल पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. पुलिस का कहना है कि जसबीर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क में शामिल था.

जसबीर सिंह पंजाब के रूपनगर जिले के महलां गांव का रहने वाला है. पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने उसे मोहाली से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जसबीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था. शाकिर भारतीय मूल का है, लेकिन ISI के लिए काम करता है.


पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के संपर्क में था जसबीर

इसके अलावा, जसबीर एक पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के भी संपर्क में था. दानिश पहले पाकिस्तान हाई कमीशन (दिल्ली) में काम करता था, लेकिन जासूसी के आरोप में उसे भारत से निकाल दिया गया था.


तीन बार पाकिस्तान जा चुका है जसबीर सिंह

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसबीर सिंह अब तक तीन बार- साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है. वह पाकिस्तान के दिल्ली स्थित दूतावास में आयोजित 'पाकिस्तान डे' कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के लोगों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी. जसबीर, हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ लगातार संपर्क में था. वह ज्योति के साथ पाकिस्तान भी गया था. बता दें कि ज्योति को कुछ हफ्ते पहले जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.


डिवाइस की जांच में क्या मिला?

पुलिस ने जसबीर के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की, जिसमें 100 से ज्यादा पाकिस्तानी मोबाइल नंबर पाए गए. जब ज्योति की गिरफ्तारी हुई तो जसबीर ने ISI से जुड़े लोगों से की गई बातचीत को मिटाने की कोशिश की.



Acting quickly on actionable intelligence, State Special Operations Cell (#SSOC), Mohali has unearthed a critical espionage network linked to Jasbir Singh, a resident of Village Mahlan, #Rupnagar.

Jasbir Singh, who operates a #YouTube channel called “Jaan Mahal,” has been found…


— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 4, 2025


अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं?

इस पूरे नेटवर्क की जांच करते हुए अब तक पंजाब पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें अजनाला (अमृतसर) से फलकशेर मसीह और सूरज मसीह, मलेरकोटला से गुजाला और यामीन मोहम्मद और गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह- करनबीर सिंह शामिल हैं. इन लोगों पर ISI को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है.

 पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि वे इस पूरे जासूसी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा.


ये भी पढ़ें-


एलन मस्क के पिता एरोल मास्क आज करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट करेगा स्वागत


You may also like

Indian Exporters को Global Market का रास्ता | New Govt Scheme Explained | Paisa Live
  • 02 Jan 2026

Indian Exporters को Global Market का रास्ता | New Govt Scheme Explained | Paisa Live

May Christ The Redeemer Bless Our...: Ancelotti Receives Warm Reception In Brazil
  • 26 May 2025

May Christ The Redeemer Bless Our...: Ancelotti Receives Warm Reception In Brazil

IPL Is Leader Of Franchise Cricket: SA20 Commissioner Graeme Smith
  • 07 Feb 2025

IPL Is Leader Of Franchise Cricket: SA20 Commissioner Graeme Smith

Advertise with Us

Popular posts

What Happens When You Dont Drink Water Enough

What Happens When You Dont Drink Water Enough

  • 01 Apr 2025
Inaugural Edition Of Dream UTT Juniors To Kick Off In Ahmedabad On May 29

Inaugural Edition Of Dream UTT Juniors To Kick Off In Ahmedabad On May 29

  • 27 May 2025
Pisces Horoscope Today, January 5, 2026

Pisces Horoscope Today, January 5, 2026

  • 05 Jan 2026

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.