52 साल बाद भारतीय टीम ने महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है. 2 नवंबर को फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया. भारत ऐसा सिर्फ चौथा देश बना है, जिसने महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इससे पहले 12 वर्ल्ड कप हो चुके थे, लेकिन सिर्फ 3 टीम ही ही ट्रॉफी उठा पाई थीं. भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती है. यहां देख लीजिए किस टीम ने कितनी बार और कब-कब महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप जीता है.


कब, किसने जीता महिला ODI वर्ल्ड कप, पूरी लिस्ट:


1973 - इंग्लैंड - पॉइंट्स के आधार पर


1978 - ऑस्ट्रेलिया - पॉइंट्स के आधार पर


1982 - ऑस्ट्रेलिया - इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया


1988 - ऑस्ट्रेलिया - इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया


1993 - इंग्लैंड - न्यूजीलैंड को 67 रनों से हराया


1997 - ऑस्ट्रेलिया - न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया


2000 - न्यूजीलैंड - ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराया


2005 - ऑस्ट्रेलिया - भारत को 98 रन से हराया


2009 - इंग्लैंड - न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया


2013 - ऑस्ट्रेलिया - वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया


2017 - इंग्लैंड - भारत को 9 रन से हराया


2022 - ऑस्ट्रेलिया - इंग्लैंड को 71 रन से हराया


1973 और 1978 के वर्ल्ड कप विजेता पॉइंट्स टेबल के आधार पर चुने गए थे. 1973 में इंग्लैंड और 1978 में ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने के आधार पर चैंपियन बने थे. उस समय नॉकआउट फॉर्मेट लागू नहीं किया गया था.


कौन, कितनी बार चैंपियन?


ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है. उसने कुल 8 बार फाइनल खेला है, जिनमें सात बार जीतकर चैंपियन बनी है. इंग्लैंड ने 4 बार विश्व चैंपियन होने का तमगा हासिल किया है. इंग्लैंड ने भी ऑस्ट्रेलिया के समान 8 फाइनल खेले हैं. न्यूजीलैंड और भारत एक-एक बार चैंपियन बने हैं. न्यूजीलैंड ने 4 और भारत ने कुल 3 फाइनल खेले हैं.



  • ऑस्ट्रेलिया - 8 बार

  • इंग्लैंड - 4 बार

  • न्यूजीलैंड - 1 बार

  • भारत - 1 बार


यह भी पढ़ें:


Team India Victory Parade: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड कब? BCCI ने लिया फैसला, जानिए सबकुछ


वो 30 सेकंड जिसने दिलाया भारत को वर्ल्ड कप! फाइनल से पहले आखिर क्या हुआ, शेफाली ने खुद बताया