Aaj Ka Panchang 4 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 4 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की सप्तमी तिथि और शुक्रवार है. नवरात्रि की महासप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा होती है, शुक्रवार भी देवियों का दिन माना जाता है.
मां कालरात्रि की पूजा करने से हमारे तमाम तरह के भय नष्ट होते हैं. शत्रु पर विजय प्राप्त होती है. मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए देवी माता को लाल रंग का फूल और गुड़ का भोग लगाए. 'ॐ कालरात्र्यै नम: मंत्र का जाप करें
अगर आपको बुरे सपने आते हो या सपने देखकर डर जाते है तो महासप्तमी के दिन आपको एक गोमती चक्र लेकर उसपर 'जय त्वं' का 21 बार जप करके. पलंग के पायें में चांदी के तार से बांध दें.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 4 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग,4 अप्रैल 2025 (Panchang 4 April 2025)
| तिथि | सप्तमी (2 अफ्रैल 2025, सुबह 2.32 - 3 अप्रैल 2025, रात 11.49) |
| पक्ष | शुक्ल |
| वार | शुक्रवार |
| नक्षत्र | आर्द्रा |
| योग | शोभन, सर्वार्थ सिद्धि योग |
| राहुकाल | सुबह 10.50 - दोपहर 12.24 |
| सूर्योदय | सुबह 6.15 - शाम 6.37 |
| चंद्रोदय | प्रात: 10.37 - प्रात: 1.29, 4 अप्रैल |
| दिशा शूल | पश्चिम |
| चंद्र राशि | मिथुन |
| सूर्य राशि | मीन |
शुभ मुहूर्त, 4 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 4 April 2025)
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 - सुबह 06.01 |
| अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12.05 - दोपहर 12.53 |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 6.24 - शाम 6.49 |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 2.28 - दोपहर 3.16 |
| अमृत काल मुहूर्त | सुबह 7.33 - सुबह 9.07 |
| निशिता काल मुहूर्त | रात 12.04 - प्रात: 12.52, 5 अप्रैल |
4 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड -दोपहर 3.32 - शाम 5.07
- आडल योग - सुबह 6.08 - शाम 5.20, 5 अप्रैल
- भद्रा काल - रात 8.12 - सुबह 6.07, 5 अप्रैल
- गुलिक काल - सुबह 7.42 - सुबह 9.16
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
