Ekta Kapoor New Show: एकता कपूर एक नया शो लेकर आ रही हैं. इस शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी लीड रोल निभाने वाले हैं. इस शो को लेकर काफी बज क्रिएट हो चुका है. शो के प्रोमो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. शो के नाम को लेकर भी नई रिपोर्ट्स आ रही हैं. पहले खबरें थीं कि शो का नाम बहारें रखा गया है. अब खबरें हैं कि शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से रखा जाएगा. हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है.
हर्षद का नया लुक वायरल
इसी बीत में अब हर्षद चोपड़ा का शो से एक नया लुक सामने आ गया है. इस लुक में हर्षद थ्री पीस सूट पहने दिख रहे हैं. उन्होंने व्हाइट शर्ट इस सूट के साथ पेयर की है. हर्षद इस लुक में बहुत हैंडसम लग रहे हैं. उनके बाल भी बढ़े हुए लग रहे हैं.
Looks like a new photo of #HarshadChopda pic.twitter.com/NxJwaxbNBD
— Avni (@AvniN9) March 10, 2025
प्रोमो शूट का वीडियो वायरल
इससे पहले हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का प्रोमो शूट करते हुए एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी वायरल हुआ था. वो सुबह के 3.30 बजे प्रोमो शूट कर रहे थे. दोनों कार में बैठे नजर आए. शिवांगी जोशी को बड़ा सा चश्मा लगाए देखा गया.
बता दें कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था. इस शो में दोनों लीड रोल में नजर आए थे. हालांकि, दोनों अलग-अलग जेनरेशन का हिस्सा थे. उन्होंने साथ काम नहीं किया. जब हर्षद की एंट्री हुई तब तक शिवांगी ने शो छोड़ दिया. शिवांगी दूसरी जेनरेशन में नायरा के रोल में थीं. वहीं हर्षद तीसरी जेनरेशन में नायरा की बेटी अक्षरा के पति के रोल में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें- 'नो एंट्री 2' पर अनीस बाज्मी ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'वेलकम की तरह यादगार किरदार होंगे'
