क्या आप जानते हैं कि आपका PPF अकाउंट सिर्फ 15 साल के लिए नहीं, बल्कि lifetime तक बढ़ सकता है? और अगर सही तरीके से extension किया जाए तो आपका tax-free interest भी कभी नहीं रुकेगा! इस वीडियो में हम बताएंगे PPF के Extension Rules, सही तरीका, और वो गलती जो आपकी कमाई रोक सकती है। PPF खाता 15 साल में mature होता है और उसके बाद इसे बढ़ाने के दो तरीके हैं: 1- Contribute करके Extension (5 साल का ब्लॉक) अगर maturity के बाद भी आप हर साल पैसे जमा करना चाहते हैं, तो आपको एक written application देकर PPF को 5 साल के ब्लॉक में extend करना होगा। इससे आपका 7.1% interest और tax benefits दोनों जारी रहते हैं। 2- Auto Extension (बिना जमा किए) अगर आप maturity के बाद कुछ नहीं करते, तो PPF ऑटोमैटिक extend हो जाता है। इसमें आप हर साल एक बार पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन अगर एक साल तक कोई deposit नहीं किया, तो आप बाद में इसे deposit वाला account कभी नहीं बना पाएंगे। सबसे खास बात—PPF को आप unlimited बार, 5–5 साल के ब्लॉक्स में बढ़ा सकते हैं! बस maturity के 12 महीने के अंदर Extension Form जमा करना न भूलें।
PPF में ये गलती मत करें! वरना बंद हो जाएगा Tax-Free Interest| Paisa Live
