साल 2026 की शुरुआत Share Market के लिए काफी डरावनी रही है। लगातार छठे दिन गिरावट के साथ Sensex अब तक करीब 2800 अंक और Nifty लगभग 800 अंक टूट चुका है। FIIs की लगातार बिकवाली, Tariffs को लेकर अनिश्चितता और कमजोर Global Signals ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया है। Midcap और Smallcap शेयरों में तेज गिरावट आई है, जबकि Metal Index भी दबाव में है। 2025 की तरह Donald Trump फिर से Market के लिए Negative Factor बनते दिख रहे हैं। Venezuela, Iran और Greenland से जुड़े बयानों ने Geopolitics को अस्थिर किया है। 500% Tariff की धमकी और India–US Trade Deal की अनिश्चितता ने तेजी पर ब्रेक लगा दिया है। इस महीने FIIs ₹12,189 करोड़ बेच चुके हैं। Q3 Results से कुछ राहत की उम्मीद है, जबकि Gold-Silver Record High पर हैं।
Share Market में भूचाल | 2800 अंक टूटा Sensex, Investors क्यों डर गए? | Paisa Live
