सोने का बिस्किट, व्हीलचेयर, शादी का कार्ड, हवन कुंड, फोन और पर्स तक – लोग कैब में सफर करते हुए क्या-क्या भूल जाते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। हाल ही में, UBER ने अपनी 2024 की Lost and Found Index रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि लोग कैब में ऐसी अनोखी और अजीबोगरीब चीजें भूल जाते हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है। व्हीलचेयर से लेकर गाय का घी और साड़ी तक – यह डेटा वास्तव में रोचक और मजेदार है। आइए इस वीडियो में जानते हैं उन टॉप 10 अनोखी चीजों के बारे में, जो UBER की कैब्स में सबसे ज्यादा छूटी हैं।
UBER Lost & Found Index: Top 10 सबसे अनोखे सामान जो अक्सर लोग Cab में जातें हैं भूल | Paisa Live
