Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. India

अतीक से जुड़ी संपत्ति मान गिरा दिए थे मकान, अब SC ने यूपी सरकार से कहा - आपके खर्च पर दोबारा बनवाएंगे

  • ABP Live
  • 06 Mar 2025

Supreme Court On UP Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में 2021 में हुए एक बुलडोजर एक्शन को लेकर यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. कोर्ट ने कहा है कि वह गिराए गए मकानों को सरकार के खर्च पर दोबारा बनवाने का आदेश दे सकता है.


याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि उन्हें नोटिस मिलने के कुछ घंटों के भीतर बुलडोजर चला दिया गया. जवाब देने या कानूनी बचाव का मौका तक नहीं दिया गया.


इस कार्रवाई में 5 लोगों के गिराए गए थे मकान 
रविवार, 7 मार्च 2021 को हुई इस कार्रवाई में प्रोफेसर अली अहमद और वकील जुल्फिकार हैदर समेत कुल 5 लोगों के मकान गिराए गए थे. याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शनिवार, 6 मार्च की रात को नोटिस दिया गया. हालांकि, नोटिस पर 1 मार्च की तारीख लिखी थी. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि जिस जमीन पर यह मकान बने थे, वह लोग उसके लीज होल्डर थे. प्रशासन ने उस जगह को माफिया और राजनेता अतीक अहमद से जोड़ते हुए यह कार्रवाई की थी.


इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की थी याचिका
इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया था कि वह भूमि नजूल लैंड थी. उसे सार्वजनिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना था. 1906 से जारी लीज 1996 में खत्म हो चुका था. याचिकाकर्ताओं ने लीज होल्ड को फ्री-होल्ड करने का आवेदन दिया था. उन आवेदनों को 2015 और 2019 में खारिज किया जा चुका है. ऐसे में बुलडोजर कार्रवाई के जरिए अवैध कब्जे को हटाया गया था.


सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच आनन-फानन में मकान गिरा दिए जाने को गलत कहा. जस्टिस ओका ने कहा, "क्या आपको पता है कि संविधान में अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) जैसा भी कुछ है?" जिस तरह का यह मामला है, उसका एक समाधान यह हो सकता है कि हम सरकार के खर्च पर इन मकानों को दोबारा बनवाएं.

2 जजों की बेंच ने हाल ही में बुलडोजर एक्शन पर आए सुप्रीम कोर्ट के दूसरी बेंच के फैसले का हवाला दिया. उस फैसले में कहा गया था कि लोगों को पर्याप्त समय और कानूनी बचाव का मौका देने के बाद ही विध्वंस की कार्रवाई हो सकती है. यूपी सरकार के लिए पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी ने मामले को नए सिरे से विचार के लिए हाई कोर्ट भेजने का सुझाव दिया. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे मना करते हुए 21 मार्च को अगली सुनवाई की बात कही.


यह भी पढ़ें- गुजरात में फुलप्रूफ प्लान के साथ उतरेगी कांग्रेस, राहुल ने शुरू कर दिया अपना प्लान, जानें कब जा रहे वहां


You may also like

सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास, बाबा वेंगा की यह भविष्य इंसानों के लिए डरावनी
  • 01 May 2025

सब बन जाएंगे मशीन, रहने लगेंगे उदास, बाबा वेंगा की यह भविष्य इंसानों के लिए डरावनी

Chanakya Niti: चाणक्य के ये 7 नियम बदल देंगे आपकी किस्मत, सफलता पाने के लिए जरूर अपनाएं!
  • 06 Nov 2025

Chanakya Niti: चाणक्य के ये 7 नियम बदल देंगे आपकी किस्मत, सफलता पाने के लिए जरूर अपनाएं!

Prateik Babbar Was Kicked Out Of Subhash Ghai’s College For Doing Drugs: ‘I Was A Menace’
  • 07 May 2025

Prateik Babbar Was Kicked Out Of Subhash Ghai’s College For Doing Drugs: ‘I Was A Menace’

Advertise with Us

Popular posts

England Axe Trent Alexander-Arnold for World Cup Qualifiers

England Axe Trent Alexander-Arnold for World Cup Qualifiers

  • 29 Aug 2025
Dhanush’s Look from Tere Ishk Mein Leaked;  Viral Videos Show Him Running Through SRCC Campus In Delhi

Dhanush’s Look from Tere Ishk Mein Leaked; Viral Videos Show Him Running Through SRCC Campus In Delhi

  • 16 Feb 2025
Language Debate: माता सीता के मंदिर निर्माण के गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर रवि किशन बोले- वो जो कहते हैं वो...

Language Debate: माता सीता के मंदिर निर्माण के गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर रवि किशन बोले- वो जो कहते हैं वो...

  • 10 Mar 2025

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.