Aasif Sheikh Health Update: आसिफ शेख एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं. वे अपने तीस सालों के करियर में तमाम फिल्मों में नजर आ चुके हैं और अपने कॉमिक टाइमिंग, वर्सेटाइल रोल्स और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं. एक्टर कई सालों से टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में 'विभूति नारायण मिश्रा' के किरदार में खूब पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं. लेकिन बीते दिन एक्टर के देहरादून में शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश होने की खबर आई थी जिसके बाद फैंस उनकी हेल्थ को लेकर टेंशन में आ गए हैं. वहीं अब आसिफ शेख ने खुद अपना हेल्थ अपडेट जारी किया है.


आसिफ शेख ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल के आसिफ शेख ने बताया कि अपने शो की शूटिंग के दौरान उनके पैर सुन्न हो गए थे  जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. एक्टर ने बताया, "मैं देहरादून में 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग कर रहा थी और वहां मेरे पैर में ऐंठन महसूस होने लगी और साइटिका के दर्द ने सिचुएशन को और खराब कर दिया. मुझे व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया और मुझे पूरी तरह से रेस्ट करने की सलाह दी गई है.


 





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by Aasif Sheikh (@iaasifsheikhofficial)







कब से शूटिंग करेंगे शुरू?
आसिफ शेख ने आगे बताया, “मैं 18 तारीख को यहां पहुंचा और तब से मैं आराम कर रहा हूं और मेरा इलाज चल रहा है. मुझे लगता है कि मैं एक और हफ्ता आराम करूंगा और मुझे उम्मीद है कि मैं कैमरे के सामने आऊंगा."


आसिफ शेख का अब तक का करियर
आसिफ शेख ने 1984 में भारत के पहले डेली सोप हम लोग में 'प्रिंस अजय सिंह' की भूमिका निभाकर टीवी इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था. तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अजीब, यस बॉस, मुस्कान, दिल मिल गए, रिंग रॉन्ग रिंग, करण अर्जुन, जोड़ी नंबर 1 जैसी फिल्मों और टीवी शो में काम किया है. 


 


ये भी पढ़ें:-Jaat Star Cast Fees: 200 करोड़ के बजट में बनी 'जाट' से सनी देओल ने वसूली भारी-भरकम रकम, जानें बाकी स्टार कास्ट ने कितनी ली फीस