Aly Goni On Jasmin Bhasin: अली गोनी और जैस्मीन भसीन टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं.  दोनों को बिग बॉस के दौरान प्याप हुआ था और फिर कई साल डेट करने के बाद अब ये लवबर्ड्स हाल ही में साथ रहने लगे हैं. इन सबके बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के अपने फैसले के बारे में बात की और ये भी खुलासा किया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ जैस्मीन का कैसा रिश्ता है.


अली की एक्स गर्लफ्रेंड संग कैसा है जैस्मिन का रिश्ता?
यूट्यूब चैनल इनकंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट से बात करते हुए लाफ्टर शेफ 2 कंटेस्टेंट अली ने अपनी लेडी लव जैस्मीन की तारीफों के खूब पुल बांधे. उन्होंने कहा कि जैस्मीन उनकी एक्स गर्लफ्रेड्स के साथ भी काफी अच्छी तरह से पेश आती हैं हैं, लेकिन वह खुद को ऐसा करते नहीं देख सकते. अली ने कहा, "जैस्मीन जैसे आस-पास लोगों को रखती है ना, मैंने वैसे कभी नहीं देखा है. वह सबके साथ अच्छी हैं. वह मेरे सभी एक्स के साथ इतनी अच्छी हैं, मैं सोच भी नहीं सकता. मैं किसी लड़की को ऐसा करते नहीं देख सकता. मैं ऐसा नहीं कर सकता."


 





 


 

 



 

 


View this post on Instagram


 



 

 

 



 

 



 

 

 




 

 


A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)







जैस्मिन हर एक इंसान को अपने आस-पास खुश रखती हैं
अली ने आगे कहा कि एक इंडिपेंडेंट महिला होने के बावजूद जैस्मीन काफी विनम्र हैं. अली ने कहा, "लेकिन, वह हर एक इंसान को अपने आस-पास खुश रखती है. उसको कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला कौन, कैसा है. वह सबके लिए सब कुछ करती है. ये इतनी अच्छी चीज जो बहुत कम आज के जमाने की लड़की में देखने को मिलती है. हर लड़की बिहेव करती है - इंडीपेंडेंट होना, ये-वो. जैस्मीन एक सक्सेफुल इंडीपेंडेंट वुमन है, उसको कोई फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए. लेकिन जिस तरह से, वो जैसी रहती है ना लोगों के आस-पास, ऐसा लगता है जैसे वो कोई नॉर्मल लड़की है.''


अली-जैस्मिन ने साथ रहने के लिए तय करने में एक साल लिया था
जैस्मिन संग लिव इन में रहने को लेकर अभिनेता ने कहा, "पहले मैंने और जैस्मीन ने सब कुछ तय किया. हमें 1-1.5 साल लगा एक दूसरे को कन्विंस करने में कि कैसे रहेंगे. हम दोनों नहीं चाहते कि कोई भी ऐसी चीज  हम दोनों के बीच हो जिसकी वजह से हम दोनों के बीच कोई प्रॉब्लम क्रिएट हो क्योंकि हम कभी राछ रहे नहीं हैं."


अली ने अपने मैरिड फ्रेंड्स द्वारा दी गई सलाह के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया "हमारे जो दोस्त हैं, जिन्होंने शादी की हुई है या रिश्ते में हैं, वो हमेशा ये बोलते हैं कि साथ रह के देख लो. मैं तो उसी चीज़ पर विश्वास करता हूं कि साथ रह के देखना बहुत ज़रूरी है"


ये भी पढ़ें:-46 की उम्र में कैसे फैट से फिट हुईं समीरा रेड्डी? एक्ट्रेस ने बताया अपना डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन