Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. India

कर्नल सोफिया कुरैशी की सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है तारीफ, जानिए- किस फैसले में हुई थी उनकी उपलब्धियों की चर्चा

  • ABP Live
  • 08 May 2025

Colonel Sophia Qureshi Praised by Supreme Court: ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक जानकारी लोगों तक पहुंचाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की चर्चा घर-घर में हो रही है. इन महिला सैन्य अधिकारियों के अब तक के प्रभावशाली करियर के बारे में लोग जानकारी जुटा रहे हैं. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट भी अपने एक फैसले में कर्नल सोफिया कुरैशी की सराहना कर चुका है.

इस फैसले में आया था सोफिया का नाम

प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए पहलगाम हमले के प्रतिशोध का ब्यौरा देने वाली कर्नल सोफिया का उल्लेख सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी 2020 को दिए एक ऐतिहासिक फैसले में किया था. इस फैसले में कोर्ट ने महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन और योग्यता के आधार पर नेतृत्व वाले पद देने का रास्ता साफ किया था. इस फैसले का तात्कालिक असर 1653 महिला अधिकारियों को मिला था.

कोर्ट ने क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जजों जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और अजय रस्तोगी के इस फैसले में सेना में महिलाओं को अधिक अवसर देने की वकालत करते हुए कई महिला अधिकारियों की उपलब्धियों की चर्चा की गई थी. सेना का सम्मान बढ़ाने वाली महिलाओं का ज़िक्र करते हुए जजों ने सबसे पहले कर्नल सोफिया की ही चर्चा की थी.

फैसले में लिखा गया था कि सोफिया ने 2006 में अफ्रीकी देश कांगो में यूनाइटेड नेशंस के शांति अभियान में भारतीय सेना के दल का नेतृत्व किया. वहां उन्होंने युद्धविराम की निगरानी करने और लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 2016 में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'एक्सरसाइज फोर्स 18' में भारतीय दल का नेतृत्व किया.


भारतीय सेना ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम


बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार (6-7 मई) के बीच देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कई आतंकी मारे गए हैं.


ये भी पढ़ें-


Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने किए पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने तबाह! जानें कितनी ताकतवर है ये मिसाइल


 


You may also like

How Long Do Boiled Eggs Last In The Fridge?
  • 11 Apr 2025

How Long Do Boiled Eggs Last In The Fridge?

Scorpio Horoscope Today, November 5, 2025
  • 05 Nov 2025

Scorpio Horoscope Today, November 5, 2025

Aamir Khan At Boyfriend Duty As He Picks Up Gauri Spratt In First Public Appearance Together | WATCH
  • 18 Mar 2025

Aamir Khan At Boyfriend Duty As He Picks Up Gauri Spratt In First Public Appearance Together | WATCH

Advertise with Us

Popular posts

Did Kim Kardashian’s Son Hack Her Instagram Account? Why Fans Think So

Did Kim Kardashian’s Son Hack Her Instagram Account? Why Fans Think So

  • 02 May 2025
Mars Transit In Sagittarius On December 7, 2025: Check Effects On All Zodiac Signs

Mars Transit In Sagittarius On December 7, 2025: Check Effects On All Zodiac Signs

  • 07 Dec 2025
Top 10 Richest Districts In India

Top 10 Richest Districts In India

  • 03 Nov 2025

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.