Ajay Jadeja Dark Humor Video: दुबई में भारत की पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का एक वीडियो सामने आया है. मुकाबला समाप्त होने के बाद जडेजा ने दुबई की पिच पर बात करते हुए पत्नियों की बात छेड़ी. अजय जडेजा के इस कमेन्ट पर जमकर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि जडेजा के आगे समय रैना (Samay Raina) की कॉमेडी भी फेल हो जाए.


अजय जडेजा का डार्क ह्यूमर


इस वायरल हो रहे वीडियो में अजय जडेजा के साथ वसीम अकरम और वकार युनुस जैसे दिग्गज भी उनके साथ भारत-पाकिस्तान मैच पर चर्चा कर रहे थे. अजय जडेजा ने दुबई की पिच को लेकर कहा, "इस पेनल में सब लोग शादीशुदा हैं. पिच रिपोर्ट ऐसी ही होती है. आप देखते कुछ और हैं और जब वहां खेलने जाते हैं तो अलग अनुभव महसूस करते हैं. जैसे-जैसे समय बीतता है वैसे-वैसे पिच भी बदलती जाती है. सबसे अधिक महत्व रखने वाली बात यह है कि पिच चाहे कैसी भी हो, आपको उसके साथ ही रहना होता है." एक अन्य कमेंटेटर ने कहा कि जडेजा द्वारा कही गई बात एकदम सटीक है और सभी लोगों ने इस बात पर ठहाके भी लगाए.






लोगों को पसंद नहीं आया जडेजा का कमेन्ट


चूंकि अजय जडेजा ने दुबई की पिच को पत्नी से जोड़ा है. इस कारण बहुत से लोग पूर्व भारतीय क्रिकेटर के कमेन्ट से खफा हो गए हैं. एक व्यक्ति ने जडेजा पर तंज कसते हुए लिखा कि पुरुषों के पास ऐसे ही जोक होते हैं. वहीं किसी ने कहा कि कमेंटेटरों ने 'India's Got Latent' का अलग एडिशन लॉन्च कर दिया है. जडेजा की समय रैना से भी तुलना की गई, जो पिछले दिनों रणवीर इलाहाबादिया कंट्रोवर्सी के कारण चर्चाओं में रहे थे.


यह भी पढ़ें:


IND vs PAK: डंडे से नहीं बनी बात, फिर ईंट-पत्थर से तोड़ा टीवी; भारत से हारने के बाद पाकिस्तान में दिखा ऐसा नजारा