Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. Lifestyle

पतंगबाजी के शौकीनों के लिए गुड न्यूज! यहां लग रहा 3 दिन का मेला, जानें कैसे दिखाएं अपना हुनर

  • ABP Live
  • 03 Jan 2026

दिल्ली में पतंग उड़ाने की शौकीनों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से बांसेरा में तीन दिन का काइट फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है. यह मेला 16 से 18 जनवरी तक चलेगा, जहां लोग खुले मैदान में पतंग उड़ाने के साथ-साथ पतंग के इतिहास और उनकी अहमियत के बारे में भी जान सकेंगे. इस इस काइट फेस्टिवल की थीम पतंग का इतिहास और महत्व रखी गई है.


इसके तहत एक विशेष पवेलियन भी बनाया जाएगा, जिसमें पतंग की शुरुआत से लेकर आज तक के सफर को दिखाया जाएगा. यहां अलग-अलग दौर की पतंगे, उनके आकार, इस्तेमाल होने वाले समान और उड़ाने के तरीकों को पैनल्स के जरिए समझाया जाएगा. भारत और विदेशों में प्रचलित पतंगों की झलक भी यहां देखने को मिलेगी.

दिल्ली के पतंग महोत्सव में क्या रहेगा खास?

दिल्ली के पतंग महोत्सव में एक खास गैलरी भी बनाई जाएगी. जिसमें बताया जाएगा कि कैसे पुराने समय में पतंग का इस्तेमाल युद्ध और सैन्य कामों में किया जाता था. इस गैलरी में निगरानी, मैसेज भेजना और राजनीतिक इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. इसके लिए स्केच, फोटो मॉडल और रेप्लिका भी प्रदर्शित किए जाएंगे. वहीं महोत्सव में हाई क्वालिटी फोटो एग्जिबिशन भी लगेगा, जिसमें देश-विदेश के पतंग महोत्सव, रिकॉर्ड बनाने वाली पतंगे, पारंपरिक पतंग संस्कृति और कलात्मक पतंग की तस्वीरें दिखाई जाएगी. इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन और आकर की पतंगे भी प्रदर्शित होंगी,  जिनके साथ उनकी जानकारी भी दी जाएगी.

खाने-पीने, लोक कला और बच्चों के लिए भी खास आयोजन

पतंग के अलावा मेले में खाने-पीने के स्टाॅल लगाए जाएंगे. अलग-अलग राज्यों से आए लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. बच्चों के लिए खास खेल और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी का भी इंतजाम किया जाएगा. इसके साथ ही पतंग, सुरक्षित डोर और उससे जुड़ा सामान खरीदने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे. वहीं इस इंटरनेशनल पतंग महोत्सव में देश और विदेश के पतंग कलाकार हिस्सा लेंगे. आयोजन के दौरान पतंग परेड भी निकली जाएगी. जिसमें इंटरनेशनल, नेशनल और लोकल पतंगबाज शामिल होंगे. पूरे आयोजन के दौरान बांसेरा परिसर में आकर्षक थीम पर आधारित पतंग की सजावट भी देखने को मिलेगी. वहीं इस काइट फेस्टिवल में हर दिन लगभग 3000 विजिटर के आने की उम्मीद है.


आम लोगों की एंट्री रहेगी पूरी तरह फ्री 


यह पतंग महोत्सव 16 जनवरी से 18 जनवरी तक बांसेरा में आयोजित किया जाएगा. 16 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी. इस आयोजन में आम लोगों की एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है. 


ये भी पढ़ें-अकबर के दरबार का प्रिय रत्न, दर्दनाक था जिसका अंत; अंतिम संस्कार के लिए शव तक नहीं हुआ नसीब


You may also like

SAG Awards 2025: Timothée Chalamet, Demi Moore Bag Biggest Honours, Shogun Wins Big | N18G
  • 24 Feb 2025

SAG Awards 2025: Timothée Chalamet, Demi Moore Bag Biggest Honours, Shogun Wins Big | N18G

Leo Horoscope Today, June 11th, 2025
  • 11 Jun 2025

Leo Horoscope Today, June 11th, 2025

Kal Ka Rashifal: होली के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें अपना कल का राशिफल
  • 13 Mar 2025

Kal Ka Rashifal: होली के दिन क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें अपना कल का राशिफल

Advertise with Us

Popular posts

इधर महिलाओं से रेप-हजारों की हत्या करने का आरोपी हुआ रिहा, उधर दुनिया को शांति पर ज्ञान दे रहे मोहम्मद यूनुस

इधर महिलाओं से रेप-हजारों की हत्या करने का आरोपी हुआ रिहा, उधर दुनिया को शांति पर ज्ञान दे रहे मोहम्मद यूनुस

  • 29 May 2025
WATCH | Jaylen Brown Hilariously Calls Out LeBron In Hairline Hotline: ‘Turkey Or No Turkey?’

WATCH | Jaylen Brown Hilariously Calls Out LeBron In Hairline Hotline: ‘Turkey Or No Turkey?’

  • 29 Oct 2025
Neymar, A Hat-Trick Hero! Lifts Santos Out Of Relegation Danger Despite Injury | WATCH

Neymar, A Hat-Trick Hero! Lifts Santos Out Of Relegation Danger Despite Injury | WATCH

  • 04 Dec 2025

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.