पवित्र रिश्ता, कसम से और उतरन जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रिया मराठे का रविवार सुबह निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं. एक्ट्रेस के निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा है. एक एक्सक्लूसिव चैट में, उनके टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की को-एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी उनसे जुड़ी यादों को याद करते हुए भावुक हो गईं.


उषा नाडकर्णी ने याद करते हुए कहा,  


एक एक्सक्लूसिव चैट में उषा नाडकर्णी ने एक्ट्रेस को याद करते हुए कहा, "हमारे ‘पवित्र रिश्ता’ में बहुत से मराठी आर्टिस्ट थे,प्रिया उनमें से एक थी , वो सबकी तरह ही थीं, लेकिन ज़्यादा बोलती नहीं थीं. सबके साथ हंसी-मजाक करती थीं, लेकिन कभी फालतू बातें नहीं करती थीं. वो शांत स्वभाव की लड़की थीं और सिर्फ अपने काम से मतलब रखती थीं." उषा ने भावुक होकर कहा, "लेकिन मुझे समझ नहीं आता, भगवान ऐसा क्यों करता है. क्या यह उम्र थी उसके जाने की? मुझे तो लगा था कि अब वह ठीक है. 




उषा ने बताया जब मैं अंकिता लोखंडे के घर गई थी, तब प्रिया का जिक्र हुआ. मैंने कहा कि उसका इलाज पूरा हो गया है और वह फिर से सीरियल्स में काम कर रही है. लेकिन अंकिता ने बताया कि उसकी तबीयत और बिगड़ गई है. मैं उससे मिलने भी जाने वाली थी, लेकिन शंतनु ने कहा कि कोई मत आओ, क्योंकि कीमो की वजह से उसके बाल झड़ गए थे और उसे अच्छा नहीं लगता था कि कोई उसे उस हाल में देखे. सच कहूं तो, उसके साथ अच्छा नहीं हुआ."


प्रिया का निजी जीवन


प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ. उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश भी वहीं हुई. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर शुरू किया और अपने सपने पूरे किए. 2012 में प्रिया ने एक्टर शांतनु मोघे से शादी की. शांतनु ने टीवी शो में स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था.


'पवित्र रिश्ता' शो से मिली थी खास पहचान


प्रिया ने टीवी के मशहूर और सुपरहिट शो ‘पवित्र रिश्ता’ से खास पहचान बनाई थीं, जिसमें उन्होंने वर्षा का किरदार निभाया था. उनके इस रोल को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. आज फैंस और सेलेब्स उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं.