Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. Lifestyle

बच्चों की नहीं बढ़ रही हाइट तो डाइट में शामिल कर लें ये चीज, तुरंत दिखने लगेगा असर

  • ABP Live
  • 03 Oct 2025

हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा लंबा, हेल्दी और कॉन्फिडेंस से भरा हो, लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता है की कई बच्चों की लंबाई उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ पाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं क‍ि ऐसा जींस की वजह से भी हो सकता है, लेकिन कई बार इसका कारण गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी होता है. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हाइट 60 से 80 प्रतिशत तक जेनेटिक फैक्टर पर निर्भर करती है, लेकिन बाकी हिस्सा सही खान-पान और एक्सरसाइज से पूरा किया जा सकता है.


सही डाइट हड्डियों की मजबूत ग्रोथ, हार्मोन के एक्‍ट‍िवेशन और मसल्स डेवलपमेंट में अहम रोल निभाती है. अगर बच्चों को सही समय पर पौष्टिक आहार दिया जाए तो उनकी हाइट तेजी से बढ़ सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं क‍ि बच्चों की हाइट बढ़ाने के ल‍िए उनकी डाइट में कौन सी चीजें आप शामिल कर सकते हैं.


दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स


दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्‍ट्स कैल्शियम और विटामिन डी के सबसे अच्छे सोर्स माने जाते हैं. यह सभी प्रोडक्ट हड्डियों को मजबूत करते हैं और लंबाई बढ़ाने में भी मदद करते हैं. इसे लेकर एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हाईट बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना दो गिलास दूध और डेयरी प्रोडक्ट जरूर खि‍लाने चाह‍िए.

अंडा


अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन डी और फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके कारण अंडे को हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. वहीं लगातार अंडे खाने वाले बच्चों की ग्रोथ उन बच्चों की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है, जो अंडे नहीं खाते हैं.

हरी सब्जियां


पालक, ब्रोकली, मेथी जैसी हरी सब्जियों में आयरन और विटामिन भरपूर होते हैं. यह बच्चों की बोन डेंसिटी और इम्यूनिटी दोनों को मजबूत करते हैं. साथ ही हरी सब्‍ज‍ियों बच्‍चों की हाईट बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हालांकि, बच्चे हरी सब्जियां खाने में नखरे करते हैं. ऐसे में आप बच्चों को हरी सब्‍जि‍यां पराठा, सूप या सैंडविच के रूप में क्रिएटिव अंदाज में खिला सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स और नट्स


बादाम, अखरोट और किशमिश बच्चों को एनर्जी देने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं. ड्राई फ्रूट्स को रोजाना बच्चों को भिगोकर खिलाना सबसे अच्छा तरीका होता है, क्योंकि इससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं.

सोयाबीन और दालें


सोयाबीन और दालें, प्रोटीन और अमीनो एसिड का अच्छा सोर्स होती है. यह बच्चों के मसल्स और टिश्यू ग्रोथ को सपोर्ट करती है और हाइट बढ़ाने में भी मदद करती है.

रागी और केला

रागी दूध से तीन गुना ज्यादा कैल्शियम देती है और बच्चों के हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है. साथ ही यह बच्‍चों में हाईट बढ़ाने के ल‍िए भी काफी कारगर मानी जाती है. वहीं केला पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो कि शरीर में कैल्शियम अवशोषण करने में मदद करता है.


ये भी पढ़ें-पैरों की सूजन बन रही फैटी लिवर का नया शुरुआती संकेत, एक्सपर्ट्स दे रहे हैं चेतावनी 


You may also like

Horoscope Today, 17 December 2024: Aries Energised, Gemini Shines In Social Life - Discover Your Daily Predictions!
  • 17 Dec 2024

Horoscope Today, 17 December 2024: Aries Energised, Gemini Shines In Social Life - Discover Your Daily Predictions!

Ojasvi Thakur Leads India’s Golden Sweep At ISSF Junior World Cup
  • 29 Sep 2025

Ojasvi Thakur Leads India’s Golden Sweep At ISSF Junior World Cup

Extra Cash-On-Delivery Charges? Govt Orders Probe Into E-Commerce Platforms
  • 03 Oct 2025

Extra Cash-On-Delivery Charges? Govt Orders Probe Into E-Commerce Platforms

Advertise with Us

Popular posts

जानिए NPS Closure के नियम की कैसे और कब कर सकते हैं खाता बंद? | Paisa Live

जानिए NPS Closure के नियम की कैसे और कब कर सकते हैं खाता बंद? | Paisa Live

  • 06 Mar 2025
तमिलनाडु की अनोखी पहल, टीबी से होने वाली संभावित मौतों की मिलेगी सटीक रिपोर्ट

तमिलनाडु की अनोखी पहल, टीबी से होने वाली संभावित मौतों की मिलेगी सटीक रिपोर्ट

  • 08 Jul 2025
Coldplay Holds Biggest Ever Concert In Ahmedabad, Fans Call It Surreal, Magical: Very Tough To Match

Coldplay Holds Biggest Ever Concert In Ahmedabad, Fans Call It Surreal, Magical: Very Tough To Match

  • 26 Jan 2025

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.