बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव खत्म हो चुका है. अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का दावा किया गया है. वहीं जनसुराज पार्टी को लेकर किए गए प्रशांत किशोर के दावे वोटों में तब्दील होते नजर नहीं आ रहे हैं. आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147-167 सीटें तो महागठबंधन को 70-90 सीटें आएगी.


CHANAKAYA STRATEGIES के अनुसार एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती है. बिहार चुनाव को लेकर POLSTRAT के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें और अन्य को  3-5 सीट मिलती हुई दिख रही हैं


(Disclaimer- दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही बिहार में सभी 243 सीटों पर वोटिंग हो गई है. देश को इस बात का इंतजार है कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है. इंतजार की घड़ी खत्म होने के करीब है. अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने बिहार का एग्जिट पोल किया है. abp न्यूज़ देश का एक जिम्मेदार चैनल है. हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं. लिहाजा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हम एग्जिट पोल का पहला नंबर शाम 6.30 बजे से पहले नहीं दिखाएंगे. दर्शकों को हम बता दें कि abp न्यूज़ ने अपना कोई सर्वे नहीं किया है.)


(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)