Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
    • Bollywood
    • TV
  • Business
  • Lifestyle
    • Religion
    • DIY
    • Astrology
    • Health
    • Technology
  • Education
  • Contact Us
Header Logo
  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Business
  • Lifestyle
  • Education
  • Contact Us
  1. Home
  2. Lifestyle

सिगरेट और शराब नहीं, खाने में लेते हैं ये फूड तो भी हो सकता है फेफड़ों का कैंसर

  • ABP Live
  • 04 Oct 2025

जब भी लंग्स कैंसर का जिक्र होता है सबसे पहले दिमाग में सिगरेट और शराब ही आता है. एक्सपर्ट्स के कहते हैं क‍ि यह मानना सही है कि धूम्रपान और अल्कोहल लंग्स कैंसर के सबसे बड़े कारण है. लेकिन कैंसर का खतरा सिर्फ इन्हीं तक सीमित नहीं है. कई बार हमारी थाली में शामिल कुछ फूड्स भी इस जानलेवा बीमारी का रिस्क बढ़ा सकते हैं. असल में कुछ खाने की चीजें शरीर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और हानिकारक रसायन पैदा करती है जो लंबे समय तक कोशिकाओं पर असर डालकर कैंसर का कारण बन सकती है. जिसका मतलब है कि अगर आप सिगरेट या शराब से बचते भी है तो आपका खान-पान आपको खतरे में डाल सकता है. ऐसे में चलिए आज आपको उन फूड्स के बारे में बताते हैं जो लंग्स कैंसर का रिस्क बढ़ा सकते हैं.

शराब बढ़ाती है कैंसर का खतरा

शराब का ज्यादा सेवन न सिर्फ लि‍वर बल्कि फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है. यह धीरे-धीरे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और कोशिकाओं को डैमेज करने लगता है, लंबे समय तक ऐसा होने पर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

डीप फ्राइड फूड से लंग कैंसर

फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े, तला हुआ चिकन जैसी चीजें जब बहुत ऊंचे तापमान पर पकाई जाती है तो इनमें एक्रिलामाइड नामक केमिकल बनता है. यह तत्व शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कारकों को सक्रिय करता है, इसलिए डीप फ्राइड स्नेक्स का ज्यादा सेवन भी लंग्स कैंसर का खतरा पैदा कर सकता है.

प्रोसेस्ड मीट भी खतरनाक

बेकन, सॉसेज, हॉट डॉग जैसे प्रोसेस्ड मीट की चीजें खाने वालों को भी फेफड़ों के कैंसर का रिस्क हो सकता है. इनमें नाइट्रेट्स और नाइट्राइट पाए जाते हैं जो पकने के दौरान कैंसरकारी तत्व बना सकते हैं.

रेड मीट का सेवन

बीफ, पोर्क और लैम्ब जैसे रेड मीट का बार-बार सेवन करने से भी खतरा बढ़ता है. खासकर इन्हें ग्रिल या चारकोल पर पकाया जाता है, तो इनमें हाई हेट्रोसाइक्लिक एमाइन (HCAs)  नामक हानिकारक केमिकल्स बनते हैं. यह केमिकल सीधे कोशिकाओं पर असर डालकर कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं.

ज्यादा नमक और अचार वाली चीजें

अगर आप बहुत ज्यादा नमकीन या अचार वाली चीजें खाने की शौकीन है तो भी आपको सावधान होने की जरूरत है. दरअसल बहुत ज्यादा नमकीन और अचार वाली चीजें भी सेहत को नुकसान पहुंचाती है. इनमें मौजूद नाइट्रोसामाइ  शरीर के ऊतकों को डैमेज करते हैं और पेट से लेकर फेफड़ों तक कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं.

शुगर वाली चीजें और ड्रिंक्स

चीनी से बनी चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स न सिर्फ वजन बढ़ाते हैं, बल्कि कैंसर का खतरा भी बढ़ाते हैं. ज्यादा शुगर शरीर में लगातार सूजन और हार्मोनल बदलाव का कारण बनती है. यह बदलाव कैंसर कोशिकाओं के विकास को आसान बना देता है. ऐसे में आपको ज्यादा मीठी चीजें और ड्रिंक का सेवन भी सोच समझ कर करना चाहिए ‌.


ये भी पढ़ें-Air Pollution Heart Disease Risk: हवा में जहर... दिल पर वार! 90 लाख जानें निगल रहा प्रदूषण, पढ़ें चौंका देने वाली रिपोर्ट


You may also like

  • 17 Mar 2025

"This Is The Real Deal," Shilpa Shetty Enjoys Fresh And Authentic Jaggery In Punjab

भूकंप आएगा या मचेगी तबाही? ये बेजुबान सबसे पहले कर देते हैं भविष्यवाणी
  • 07 Apr 2025

भूकंप आएगा या मचेगी तबाही? ये बेजुबान सबसे पहले कर देते हैं भविष्यवाणी

कोई इंफेक्शन होगा... हिना खान ने शुरू में अपने कैंसर सिम्पटम्स को कर दिया था इग्नोर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
  • 20 Feb 2025

कोई इंफेक्शन होगा... हिना खान ने शुरू में अपने कैंसर सिम्पटम्स को कर दिया था इग्नोर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Advertise with Us

Popular posts

ममता बनर्जी ने रेड के दौरान अधिकारियों से छीने सबूत, ED ने I-PAC मामले में खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

ममता बनर्जी ने रेड के दौरान अधिकारियों से छीने सबूत, ED ने I-PAC मामले में खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

  • 10 Jan 2026
केनरा बैंक में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, चेक करें डिटेल्स

केनरा बैंक में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, चेक करें डिटेल्स

  • 31 Jan 2025
इंडियन पीएम मुझसे मिलने आए तो मैंने उनका रूट बदलवा दिया क्योंकि..., प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर क्या बोले ट्रंप

इंडियन पीएम मुझसे मिलने आए तो मैंने उनका रूट बदलवा दिया क्योंकि..., प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर क्या बोले ट्रंप

  • 15 Mar 2025

Subscribe our Newsletter!

Subscribe to our email newsletter to receive useful articles and special offers.

Popular Tags

India World Sports Entertainment Bollywood Business Lifestyle TV Religion DIY Astrology Education Health Technology

subscribe our newsletter

NewsPlanet is a digital news aggregator that brings you the latest updates from trusted RSS sources across the web.

We give full credit to original publishers and never claim ownership of fetched content. Powered by ViralMedia, a brand of Red Cube Global Solutions.

Stay informed. Stay connected.

Quick Link

  • Home
  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • Lifestyle

Most Visited

  • India
  • World
  • Sports
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Business
  • TV
  • Religion

More Us

  • DIY
  • Astrology
  • Education
  • Health
  • Technology
  • Contact Us

More We

  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer Policy
  • Advertising Policy

© Copyrights 2018. All rights reserved.